फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रेल मार्ग पर 3.50 घंटे ब्लॉक रहेगा यातायात

Fri, 05 Sep 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कटघर-काशीपुर रेलखंड पर स्थित रोशनपुर अलीगंज काशीपुर के मध्य मशीन के माध्यम से रेल मार्ग पर काम होना है। ऐसे में छह सितंबर से 31 अक्तूबर तक 3.50 घंटे यातायात ब्लॉक होगा। मुरादाबाद-रामनगर पैसेंजर ट्रेन का समय रि-शिड्यूल किया गया है।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रैक पर कार्य के चलते छह सितंबर से लेकर 31 अक्तूबर तक प्रतिदिन 11.35 बजे से 15.25 बजे तक यातायात ब्लॉक किया जाएगा। इसके तहत पैसेंजर संख्या 65307 मुरादाबाद-काशीपुर सवारी गाड़ी का मुरादाबाद से 1 घंटा 50 मिनट रि-शिड्यूल कर संचालन किया जाएगा। पैसेंजर संख्या 65306 रामनगर-मुरादाबाद सवारी गाड़ी को प्रतिदिन रामनगर से 50 मिनट रि-शिड्यूल कर संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें