फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जल्द ऑटो ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से संभलेगी यातायात व्यवस्था

Sun, 02 Mar 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अब ऑटो ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगने जा रहा है। इस सिस्टम के लगने से जहां यातायात पुलिस पर निर्भरता कम हो जाएगी वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का स्वत: ही चालान हो जाएगा। इस सिस्टम का बार-बार उल्लंघन होने पर वाहन स्वामी का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। ऑटो ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के लिए उत्तराखंड शहरी सेक्टर विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) ने ठेकेदार कंपनी के साथ अनुबंध भी कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड शहरी सेक्टर विकास एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि यहां मौजूदा तहसील भवन के पास बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसी में ऑटो ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा। इसके जगह-जगह पर 17 मुख्य जंक्शन होंगे। जिन चौराहों पर यातायात अधिक होगा, उन जगहों पर थोड़े-थोड़े अंतराल में वाहनों को गुजारा जाएगा। इसके लिए चौराहों पर लगे दिशा सूचक जल्दी-जल्दी दिशा बदलने के संकेत देंगे। जिन स्थलों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, वहां धीरे-धीरे वाहनों को गुजारा जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्य भवन में कंट्रोल रूम से यातायात व्यवस्था स्वत: नियंत्रित होगी। ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लग जाने के बाद चौराहों पर यातायात पुलिस की अधिक जरूरत नहीं रहेगी। प्रमुख चौराहों पर कम कर्मचारियों से भी व्यवस्था संभाली जा सकेगी। जगह-जगह मुख्य जंक्शन पर लगे सेंसर वाहन की तेज गति, हेलमेट समेत अन्य सभी यातायात नियमों की निगरानी करेंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर स्वत: ही चालान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें