कैंची धाम में बैठक करते एडीएम विवेक राय। संवाद
भवाली (नैनीताल)। एडीएम विवेक राय ने कहा कि कैंची धाम में यातायात व्यवस्था बेहतर की जाएगी ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही शटल सेवा से कैंची धाम तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
बृहस्पतिवार को एडीएम राय ने पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर कैंची धाम में मंदिर समिति, व्यापारियों, होटल एसोसिएशन के साथ बैठक की। व्यापारियों ने कैंची धाम में जाम की समस्या से निजात दिलाने, पार्किंग का जल्द निर्माण कराने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने की पुरजोर मांग की। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, पेयजल व्यवस्था और डॉक्टर की नियुक्ति किए जाने की भी मांग उठाई। व्यापारियों ने रात के समय श्रद्धालुओं के लिए कैंची धाम मार्ग पर सोलर लाइट लगाने और शटल सेवा में बस चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने होम स्टे संचालकों से पंजीकरण कराने को भी कहा। इस दौरान एसडीएम वीसी पंत, आरटीओ गुरुदेव सिंह, मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह, मंजू जोशी, सीओ प्रमोद साह, भुवन तिवारी, अखिलेश सेमवाल, संजय वर्मा, पंकज निगल्टिया, अंकित साह आदि मौजूद रहे। संवाद