फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sun, 08 Dec 2024 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की है। शनिवार को कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार देर शाम ढेला बैराज निवासी रेनू देवी (27) पत्नी राजकुमार का शव घर में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस टीम के साथ तहसीलदार कुलदीप पांडे भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेनू की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। बीडीसी सदस्य राहुल कांडपाल ने बताया कि मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें