फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वीकेंड पर यातायात पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

Sat, 25 Oct 2025 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। वीकेंड के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार और रविवार के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है। एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि नैनीताल और ज्योलिकोट से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कर शटल सेवा से कैंची भेजा जाएगा।
विज्ञापन

भीमताल से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को विकास भवन में पार्क कर शटल सेवा कैंची धाम रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी होते हुए मुक्तेश्वर के रास्ते जाएंगे। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध का आवागमन सुचारू रहेगा। अल्मोडा, रानीखेत, बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें