फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धनतेरस, दिवाली पर रामनगर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Fri, 10 Nov 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। धनतेरस व दिवाली पर्व को लेकर रामनगर में पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। बाजार क्षेत्र की पांचों गली में सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें। पांचों गलियों को बैरियर से बंद किया जाएगा केवल पैदल व्यक्ति ही बाजार में प्रवेश कर सकेंगे। कोसी बैराज से लखनपुर तक पटाखा बाजार होने के कारण केवल चार पहिया वाहनों का आवागमन रहेगा,भारी वाहनों प्रतिबंधित रहेंगे। सुबह 8 बजे से 9 बजे तक रानीखेत रोड पर भारी व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगेगा बैरियर
पुरानी तहसील, अनुराधा कंफेक्शनरी, डाॅ. बृजेश वाली गली, काशीपुर बस अड्डे के सामने वाली गली, होली चौक पैठपड़ाव वाली गली, कोसी रोड तिराहा कुमार कंफेक्शनरी के पास, कुंदन वाली गली आनंद मेडिकल के सामने, एसबीआई के पास तिराहा, बाला जी मंदिर के सामने (केवल चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, दोपहिया वाहन चलेंगे), कृष्णा पंसारी के पास गांधी गली, सेन्ट्रल बैंक के पास, एमपीआईसी के सामने वाली गली।
यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
पुरानी तहसील परिसर ( चारपहिया / दोपहिया पार्किंग), डिग्री कॉलेज के अन्दर खाली स्थान (चारपहिया / दोपहिया पार्किंग), पायते वाली रामलीला पार्किंग ( दोपहिया पार्किंग), पर्वतीय रामलीला मैदान (बाइक पार्किंग), फॉरेस्ट कम्पाउंड ( चारपहिया /दोपहिया पार्किंग)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें