फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीरूमदारा में ट्रैफिक लाइट बंद बैरियर से यातायात हो रहा कंट्रोल

Sat, 11 Oct 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
पीरूमदारा चौराहे पर खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद। 
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के पीरूमदारा चौराहे पर लगी ट्रैफिक लाइट लंबे समय से खराब है। चौराहे पर तीव्र मोड़ होने के चलते यहां हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन


इस क्षेत्र को ब्लैक स्पॉट घोषित कर कुछ वर्ष पूर्व यहां ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। इसके बाद यहां हादसे भी कम हुए लेकिन कुछ माह से इन लाइटों के खराब होने पर पुलिस बैरियर लगाकर यातायात संचालन कर रही है।
विज्ञापन


पीरूमदारा चौकी इंचार्ज सुनील धानिक ने बताया कि हर दिन ट्रैफिक कंट्रोल के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। यातायात निरीक्षक वेदप्रकाश भट्ट ने कहा कि लाइट ठीक कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। जल्द ही लाइटों को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें