फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के चलते शहर में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल। कोविड कर्फ्यू में दी गई ढील के बाद पर्यटकों ने नैनीताल का रुख किया तो हल्द्वानी से नैनीताल तक वाहनों का रेला उमड़ पड़ा। जगह-जगह जाम लगने से वाहन रेंगने लगे। हल्द्वानी का कोई चौराहा ऐसा नहीं दिखा जहां लोग घंटों परेशान न हों। स्थिति गंभीर होने पर ट्रैफिक विभाग ने सिंधी चौराहा और नरीमन तिराहा पर बैरियर लगाकर वाहनों को दूसरी तरफ मोड़ दिया। नैनीताल में भी यही हाल रहा।
विज्ञापन

नैनीताल रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड पर जगह-जगह जाम लग गया। नैनीताल रोड स्थित कोऑपरेटिव तिराहे से पुलिस ने आईजी कैंप रोड की तरफ वाहनों को मोड़ दिया लेकिन जाम डीएम कैंप के सामने तक बढ़ गया था। डीएम कैंप कार्यालय से लेकर मंगलपड़ाव तक जाम लगने के बाद यातायात निरीक्षक राकेश माहरा ने सिंधी चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों को दूसरी तरफ मोड़ दिया ताकि यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके। फिर भी बरेली रोड पर वाहनों की कतारें लग गई थी। इधर टीपीनगर में सबसे अधिक देर तक जाम लगने से आम लोग काफी परेशान हो गए। यहां रामपुर रोड, सुशीला तिवारी अस्पताल रोड, मंडी रोड पर वाहनों की कतारें लग गई लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुुलिस फोर्स मौजूद नही थी। देवड़चौड़ छड़ायल मार्ग पर डंपरों को रोकने के लिए एक होमगार्ड लगाया गया था लेकिन डंपर चालक पंचायतघर से मुड़ने के बजाय देवलचौड़ तिराहे से सीधे छड़ायल की तरफ जा रहे थे। इस कारण देर तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
नैनीताल में वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण लगे जाम से स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्यटक वाहनों के बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। जू रोड और मस्जिद तिराहे के पास दिनभर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें