फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मॉलरोड से मल्लीताल तक लगा जाम, एक घंटे तक रेंगते रहे वाहन

Mon, 06 Jul 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मॉल रोड पर जाम लगने से रविवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। पर्यटक वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते करीब एक घंटे तक मॉल रोड से मल्लीताल तक वाहन रेंगते रहे। जाम में निजी वाहन, टैक्सी और दोपहिया वाहनों के साथ एक एंबुलेंस भी फंस गई जिससे मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को मॉल रोड पर जू जाने वाले मार्ग के पास विपरीत दिशा से आने वाले चारपहिया वाहनों के चलते यातायात प्रभावित हुआ। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण स्थानीय लोगों, पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान रैमजे अस्पताल की ओर जाने वाली एंबुलेंस भी देर तक जाम फंसी रही। वहीं मल्लीताल कोतवाली के समीप सड़क किनारे पार्क वाहनों के चलते भी जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस और पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया जिसके बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। वहीं, अपर मॉल रोड पर सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहन के कारण जाम की स्थिति बन गई। कई बार मुनादी कराने के बावजूद वाहन स्वामी नहीं पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने वाहन को टो कर हटाया। मामले में वाहन स्वामी अशोक कुमार निवासी हरियाणा के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मॉल रोड पर गलत तरीके से पार्क 10 अन्य वाहनों के चालान किए गए। टीएसआई हरीश फ़र्त्याल ने बताया कि रविवार को वाहनों के दबाव के चलते जाम की समस्या बनी रही।


बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचे श्रद्धालु
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में रविवार सुबह से शाम तक श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं के सड़क किनारे वाहन खड़े करने से कैंची धाम में जाम की समस्या बनी रही। इससे पहाड़ की ओर आवाजाही करने वाले यात्रियों और सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल में भी सैलानी घूमने के लिए पहुंचे। सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग, नौकायन, जिप लाइन और कयाकिंग का लुत्फ उठाया। हालांकि पिछले वीकेंड की तुलना में इस बार सैलानियों की संख्या कम देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन


नाली की सफाई के चलते सड़क पर लगा जाम
गरमपानी (नैनीताल)। एनएच विभाग की ओर से सड़क किनारे बंद पड़ी बरसाती नाली को खोलने और सफाई कार्य के चलते खैरना बाजार में रविवार को कई बार जाम लगा। इसके चलते अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर और हल्द्वानी की तरफ आवाजाही करने वाले यात्रियों को जाम में फंसना पड़ा। एनएच के कर्मचारी बारी-बारी से वाहनों को भेजते रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें