फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही से लगा जाम

Sun, 30 Aug 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली/नैनीताल। कैंची धाम में शनिवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते जाम की समस्या बनी रही। सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आवाजाही करने वालों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की। इधर भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, मुक्तेश्वर और रामगढ़ में सैलानियों की आवाजाही से चहल पहल बनी रही। सैलानियों ने नौकायान, कयाकिंग, जॉरबिंग और जीप लाइन का लुत्फ उठाया।
इधर, नैनीताल में सुबह से ही पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रहीं। इसी के चलते स्थानीय टैक्सी चालकों ने मनमाना किराया वसूला। यात्रियों ने प्रशासन से इस अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

यात्रियों के अनुसार टैक्सी चालकों ने दो सौ से तीन सौ रुपये तक हल्द्वानी का किराया वसूला जबकि 85 रुपये बस का किराया है। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। नैनीताल बस स्टेशन के बुकिंग क्लर्क राकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए। नैनीताल-हल्द्वानी और नैनीताल-भवाली रूटों पर रोडवेज बसों ने 96 फेरे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें