फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रानीबाग-भीमताल मार्ग पर 10 जून तक यातायात डायवर्ट

Fri, 29 May 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रानीबाग-भीमताल-खुटानी-पदमपुरी मार्ग पर हॉटमिक्स कार्य के चलते 10 जून तक यातायात डायवर्ट किया गया है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि सड़क पर हॉटमिक्स कार्य के कारण प्रतिदिन दो पालियों में यातायात रोका जाएगा। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगी। दूसरी पाली दोपहर पौने चार बजे से रात आठ बजे तक लागू होगी। इस दौरान मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें