फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भवाली सड़क पर भूस्खलन से यातायात बाधित

Sun, 07 Jun 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भवाली सड़क पर शनिवार दोपहर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह ढक गया। मलबा गिरते देख वाहन चालकों ने तुरंत अपनी गाड़ियां रोक दीं जिससे कई वाहन चपेट में आने से बच गए हालांकि मलबे के कारण कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। इस घटना से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर भूस्खलन का खतरा बना रहता है। यह घटना क्षेत्र में भूस्खलन के बढ़ते खतरे को उजागर करती है। लोगों ने सड़क को सुरक्षित बनाने और प्रशासन से सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ा-थोड़ा मलबा तो गिरता रहता है, आधे घंटे में रास्ता क्लियर कर दिया जाता है। यहां भी ऐसा ही था। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। वनवे ट्रैफिक चलता रहा। मलबा तो गिरता रहेगा। -रत्नेश सक्सेना, ईई, पीडब्ल्यूडी नैनीताल



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें