फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर कैंची धाम-भीमताल में उमड़ेगी भीड़: एसएसपी ने जारी किया यातायात प्लान, 21-22 नवंबर को रूट डायवर्जन

Fri, 20 Nov 2026 03:33 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। 21 और 22 नवंबर को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन, पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की ओर से जारी प्लान के अनुसार शनिवार सुबह तीन से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं बसों और चारपहिया वाहनों के लिए सुबह पांच से रात आठ बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहन लमगड़ा, धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होकर जाएंगे। मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ जाने वाले वाहनों को भी खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धनाचूली होकर भेजा जाएगा। काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन मुक्तेश्वर-रामगढ़ मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

कैंची धाम आने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों के लिए वाया भीमताल विकास भवन पार्किंग और वाया ज्योलीकोट-गेठिया भवाली सैनेटोरियम पार्किंग निर्धारित की गई है। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। अवकाश के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से निर्धारित रूट, पार्किंग और शटल व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें