फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था: होटल बुकिंग वाले वाहनों को ही मिलेगा प्रवेश, अन्य पर्यटक को शटल सेवा से भेजा जा रहा नैनीताल

Sat, 02 May 2026 10:19 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

नैनीताल में वीकेंड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए सख्त व्यवस्था लागू की गई है। केवल पार्किंग बुकिंग वाले वाहनों को ही शहर में प्रवेश दिया जा रहा है जबकि अन्य पर्यटकों को शटल सेवा से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
नैनीताल में वीकेंड ट्रैफिक नियंत्रण के तहत पुलिसकर्मी चेकिंग करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वीकेंड पर नैनीताल में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। शहर में केवल उन्हीं पर्यटकों के वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है जिनके पास पार्किंग सुविधा वाले होटलों की बुकिंग है, जबकि अन्य वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर स्थित अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोककर शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जा रहा है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर यातायात संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा एसपी डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में पूरे जनपद में विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था लागू की गई है। शनिवार और रविवार को बढ़ने वाले पर्यटक दबाव को देखते हुए पुलिस कर्मियों की सक्रिय ड्यूटी लगाई गई है ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। नैनीताल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूसी बाईपास और नारायण नगर को अस्थायी पार्किंग स्थल के रूप में संचालित किया है। जिन पर्यटकों के पास पार्किंग सुविधा वाले होटलों की बुकिंग है, उनके वाहनों को बुकिंग सत्यापन के बाद सीधे नगर में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं जिन पर्यटकों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, उनके वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर पार्क कराया जा रहा है और वहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को नैनीताल भेजा जा रहा है।

पुलिस द्वारा शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग भी की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और यातायात नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी लागू किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें