फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शताब्दी वर्ष के जश्न में डूबेगा ट्रेड्स कप

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के खेल इतिहास में इस वर्ष एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी टूर्नामेंट अपने शताब्दी वर्ष को केवल खेल के मैदान तक सीमित न रखकर, इसे एक भव्य सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी कर रहा है। चार जून से शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट के दौरान खेल प्रेमियों को न केवल हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और कला की झलक भी मंच पर बिखरेगी।
विज्ञापन

आयोजकों ने शनिवार को बताया कि शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महासचिव मनोज जोशी ने कहा कि शहर के स्कूलों के साथ एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा और पूर्व ओलंपियनों को भी आमंत्रित किया गया है।
डॉ. डीएस बिष्ट ने बताया कि महाराष्ट्र और केरल जैसी राज्यों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। सीएल साह के कहा कि अब तक 31 टीमों के आवेदन मिले हैं और कुल 40 टीमों के शामिल होने की उम्मीद है। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पुरस्कृत धनराशि भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

डॉ. मनोज बिष्ट ने आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों के लिए आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। उत्तराखंड के रानीखेत और पिथौरागढ़ की टीमें भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। यहां खीमराज देऊपा, शैलेंद्र बर्गली, किशन नेगी, त्रिभुवन फर्त्याल, पवन खनायत, धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. संतोष कुमार, हरीश जोशी, रवि जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें