फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ नैनीताल में व्यापारियों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/भीमताल/लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मल्लीताल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी के नेतृत्व में बड़ा बाजार से व्यापारियों ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। साथ ही व्यापारियों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

इधर तल्लीताल बाजार क्रांति चौक पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल तल्लीताल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह के नेतृत्व मेें विधायक संजीव आर्य के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने शीघ्र बाजार खोलने की मांग की। महामंत्री अमनदीप सिंह ने कहा कि मंत्री सुबोध उनियाल ने जो बयान दिया है उससे प्रदेश के व्यापारी आहत है। इस मौके पर नासिर खान, ममता जोशी, जयंत उप्रेती, रामेश्वर लाल साह, संजय साह, राकेश बिष्ट, मो. दानिश खान, धीरज नारंग आदि मौजूद रहे। इधर, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भीमताल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सरकार और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर दुकानें खोलने की मांग की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने बताया कि दुकानें बंद होने से व्यापारी आर्थिक रूप से कमजोर हो गए हैं। कहा कि सरकार दो बजे तक दुकानें खोलने का आदेश जारी करे नहीं तो व्यापारी उग्र आंदोलन करेंगे। साथ ही दुकान बंद होने से कालाबाजारी बढ़ने से लोग अधिक दाम में सामान खरीद रहे हैं। व्यापारियों ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह गंगोला के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इस दौरान नवीन आर्या, भानू लोशाली, प्रवीण पटवाल, मोहित श्रीवास्तव, मुक्ता खड़का, मनीष कुमार, पवन जोशी मौजूद रहे।
इधर, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं, हल्दूचौड़ और मोटाहल्दू के पदाधिकारियों के संयुक्त शिष्टमंडल ने विधायक नवीन दुम्का को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दुकानें खोलने की मांग की। इस मौके पर मोटाहल्दू व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे, हल्दूचौड़ के अध्यक्ष चंदू खोलिया, लालकुआं व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बॉबी संभल, महेश भट्ट, महामंत्री दिनेश लोहनी, संजय जोशी, भुवन पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें