फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निगम दफ्तर में धमके व्यापारी, नगर आयुक्त से नोकझोंक

Fri, 06 Oct 2023 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बार-बार मांग के बावजूद शहर की सड़कों के गड्ढे न भरने और भूख हड़ताल पर बैठे व्यापारी की सुध न लेने से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। वे नगर निगम दफ्तर पर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त की नोकझोंक हुई। इस पर आयुक्त ने पुलिस बुला ली। आश्वासन मिलने पर व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन


बता दें कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट चार दिन से सड़कों के गड्ढे भरने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। बृहस्पतिवार को व्यापारी सौरभ भट्ट के समर्थन और गड्ढे भरने की मांग को लेकर नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे। नगर आयुक्त के कार्यालय में न होने पर व्यापारियों ने हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने व्यापारियों से मुलाकात की।

व्यापारियों का कहना था कि सौरभ भट्ट का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने सड़क के गड्ढें भरने का आश्वासन देने और सौरभ भट्ट की भूख हड़ताल खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन


नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने साफ कह दिया कि वह अपनी सड़क के लिए जिम्मेदार हैं। वह अपनी सड़कों के गड्ढे भरेंगे। कहा कि वह किसी की भूख हड़ताल समाप्त कराने नहीं जाएंगे। काफी देर तक इस बात पर गहमा गहमी चलती रही। गड्ढे भरने के आश्वासन मिलने के बाद व्यापारी नगर निगम से चले गए।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंत, युवा जिला महामंत्री मधुकर बनोला, कुणाल गोस्वामी, संदीप पांडे, महिला मंडल से शांति जीना, मीना सेठ, विनिता शर्मा, प्रियंका शर्मा समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। माई सिटी रिपोर्टर

सौरभ को उठाया, हर्षवर्द्धन को जूस पिलाकर उठाया
हल्द्वानी। बुद्ध पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट को पुलिस ने उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। उसके बाद हर्षवर्धन पांडे भूख हड़ताल पर बैठे। जिन्हें बाद में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने जूस पिलाकर उठा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें