फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नशीले पदार्थ की बिक्री पर रोक के पक्ष में खड़े हुए व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष कुंदन रावत के नेतृत्व में कई व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली। सभी ने सर्वसम्मति से हल्द्वानी में नशीले पदार्थ की बिक्री को पूर्ण रूप से बंद करने का संकल्प लिया। तय हुआ कि जल्द ही व्यापार मंडल, पुलिस और ड्रग विभाग के अधिकारियों से नशीले पदार्थों की बिक्री की रोकथाम की मांग करेगा।
विज्ञापन

हीरानगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण ने नए सदस्यों का स्वागत किया। युवा अध्यक्ष कुंदन रावत ने कहा कि सीएम धामी ने प्रदेश में नशीले पदार्थों के खिलाफ जो अभियान चलाया है, उसका प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल समर्थन करता है। उन्होंने नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की। वहां प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री ऋषभ पाठक, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, युवा अध्यक्ष कुंदन रावत, युवा महामंत्री ललित जायसवाल, पंकज फ़ुलारा, योगी गिरी गोस्वामी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें