हल्द्वानी। शारदा मार्केट में सड़क निर्माण के लिए व्यापारी बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मिले। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के सह संयोजक देवेश अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण के नेतृत्व में व्यापारियों ने दुकानों में जलभराव और क्षतिग्रस्त मार्ग के लिए हो रही परेशानी के बारे में बताया। प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल कभी भी अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता है। व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से जनहित में शीघ्र सड़क का निर्माण और पानी निकासी का इंतजाम करवाने की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी, राजीव शर्मा, नुसरत सिद्दिकी, मनोज डांगा, अमोल मल्होत्रा, संदीप टंडन, सीडी जैन, राम दत्त उप्रेती समेत कई व्यापारी रहे। संवाद