फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: व्यापारियों ने नहीं लगने दिए स्मार्ट मीटर, कर्मियों से हुई नोकझोंक

Sun, 02 Mar 2025 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं ( नैनीताल)। सरकारी प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाने आए अडानी एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और नगर पंचायत के सभासदों के साथ नोकझोंक हो गई। उन्हें ब गैर मीटर लगाए बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

लालकुआं नगर के सरकारी कार्यालय कोतवाली और नगर पंचायत कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगाने आए अडानी एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों को उपखंड कार्यालय में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट और सभासद भुवन पांडे के नेतृत्व में आए व्यापारियों ने घेर लिया। उनकी स्मार्ट मीटर लगाने आए कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। बाद में एसडीओ कार्यालय में भी कर्मचारियों की लताड़ लगाई गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष और सभासद का कहना था कि क्षेत्रवासियों की सहमति के बिना सरकारी कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगाए गए तो परिणाम ठीक नहीं होंगे। काफी देर हुए बवाल के बाद स्मार्ट मीटर लगाने आए कर्मचारियों को बिना मीटर लगाए बैरंग लौटना पड़ा।
इधर, ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने कहा कि सरकारी कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगाने कर्मचारी आए थे। उन्होंने कोतवाली लालकुआं और नगर पंचायत कार्यालय में बातचीत कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें