फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल में लाल निशान लगाने से व्यापारी सहमे

Fri, 12 Sep 2025 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। रानीबाग से मोतियापाथर तक टूलेन सड़क निर्माण के लिए भीमताल क्षेत्र में दुकानों और मकानों पर लाल निशान लगाने से व्यापारी और स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी की अध्यक्षता में व्यापारियों ने इस मुद्दे पर बैठक की। अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के के लिए लोगों को आशियाने और व्यापारियों को रोजगार की चिंता सताने लगी है। जोशी ने कहा कि लोनिवि को व्यापारियों की समस्या को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण के लिए अन्य मार्ग का विकल्प देखना चाहिए। बाजार के बजाय बाईपास क्षेत्र से सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाना चाहिए। क्षेत्र के व्यापारियों ने सरकार और विभाग से व्यापारियों का रोजगार प्रभावित नहीं करने की मांग उठाई। इस दौरान हिमांशु रौतेला, प्रवीण पटवाल, भानु लोशाली, अरुण कांडपाल, नितेश बिष्ट, रविंद्र टम्टा, शरद पांडे, भास्कर भगवाल, गिरधर भगवाल, विनीत जोशी, मोहित पडियार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें