वन विभाग द्वारा अवैध खनन में पकडी गयी टैक्टर ट्राली।
- फोटो : CHORGALIA
चोरगलिया (नैनीताल)। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार और उप प्रभागीय वनाधिकारी शिवराज चंद्र के निर्देशन में रनसाली रेंज के गश्ती दल ने रविवार तड़के करीब तीन बजे साधुनगर कश्मीरी फार्म राजस्व क्षेत्र में नदी से अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर टॉली को जब्त कर लिया। चालक विभाग की टीम को देख मौके से भाग निकला। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि वन अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई जाएगी। (संवाद)