फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली ने जाम कर दिया शहर

विज्ञापन
हल्द्वानी तिकोनिया पहुंची किसानों की ट्रैक्टर रैली। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। कृषि कानूनों के विरोध में शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर रैली के चलते काठगौदाम से शहर तक जगह-जगह जाम लग गया। वाहन रेंगते रहे। जाम के चलते स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी भी देर से शहर में पहुंचे।
विज्ञापन

चोरगलिया-गौलापार से ट्रैक्टरों में सवार किसानों ने गौलापार से काठगोदाम, तिकोनिया, नैनीताल मुख्य रोड, बरेली रोड, मंडी बाईपास होते हुए गौलापार तक रैली निकाली। रैली में करीब दो सौ ट्रैक्टरों में चार सौ से अधिक किसान शामिल थे। पुुलिस ने नरीमन तिराहे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया था। इस कारण कुछ देर के लिए वाहनों की कतारें लग गई। रैली निकोनिया आने पर पुलिस ने वाहनों को रोक दिया था। ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी आगे आगे चल रहे थे। फिर भी वाहनों के रोकने के कारण कालाढूंगी रोड और बाजार में कुछ के लिए जाम लग गया था। इस बीच रोडवेज बसों को भी रैली के लिए रोका गया। सीओ ने मंडी तिराहे पर खड़ा होकर ट्रैक्टरों को शनिबाजार रोड की तरफ मोड़ दिया। पुलिस के खड़ा होने से मंडी तिराहे पर यातायात बाधित हुआ लेकिन जाम नहीं लग सका। पता चला कि बीरभट्ठी पुल के समीप एक वाहन खराब होने के कारण जाम लग गया था। इसी कारण स्वास्थ्य सचिव की गाड़ी भी फंस गई थी।
कृषि कानून रद्द करें वर्ना करेंगे आंदोलन
हल्द्वानी। किसानों ने कहा कि यह रैली गाजीपुर बार्डर पर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसानों के समर्थन में निकाली गई है। किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। रैली का नेतृत्व पूर्व विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन बिष्ट, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश, प्रधान बलजीत सिंह, बलंवत मेहरा, हरेंद्र बोरा, गणेश कार्की, विनय दानी, जमुना बेलवाल, नीरज रैक्वाल, किरन डालाकोटी, सूरज संभल, सुरेंद्र बर्गली, इंद्रपाल, पंकज मेलकानी, हरीश बेलवाल आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें