फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस-नए साल पर शटल सेवा से नैनीताल पहुंचेंगे पर्यटक

विज्ञापन
नैनीताल में क्रिसमस व थर्टी फस्ट की बैठक लेते डीएम सविन बंसल। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। शीतकालीन पर्यटन सीजन, क्रिसमस और नववर्ष में पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर की पार्किंग फुल होने के बाद सैलानियों को शहर तक लाने के लिए शटल टैक्सी-मैक्सी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

डीएम सविन बंसल ने शुक्रवार को नैनीताल कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि फ्लैट्स और मेट्रोपोल पर्किंग पैक होने के बाद पर्यटकों के निजी-टैक्सी वाहनों को रूसी बाईपास, नारायण नगर और पाइंस स्थित पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। उन्होंने रूसी बाईपास और नारायणनगर पार्किंग में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने निर्देश दिए। पार्किंग स्थलों में सुरक्षा, शौचालय, पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था और खान-पान व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। रूसी बाईपास पार्किंग का संचालन जिला पंचायत, नारायणनगर पार्किंग केएमवीएन और मैट्रोपोल पार्किंग का संचालन नगर पालिका करेगी। लोनिवि को बर्फबारी वाले क्षेत्रों की सड़कों में जेसीबी तैनात करने के साथ ही ऊर्जा निगम को सुचारु व्यवस्था हेतु भी तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें