फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटकों को मिलेगा नया बाईपास, आवाजाही होगी सुगम

Sun, 22 Feb 2026 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पनचक्की-चौफुला-कठघरिया तक 11.14 करोड़ रुपये से नहर कवरिंग के बाद सड़क चौड़ी करने का रास्ता साफ हो गया है। सड़क बनने के बाद कालाढूंगी से आने पर्यटकों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। नैनीताल से आने वाले पर्यटक भी बाईपास से सीधे रामनगर के लिए जा सकेंगे। सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा।
विज्ञापन


पनचक्की से कठघरिया तक 3.8 किलोमीटर लंबी सड़क को टू लेन बनाने की योजना है। इसकी चौड़ाई करीब 10 मीटर होगी। इसमें दोनों तरफ 1.5-1.5 मीटर का स्पेस ड्रेनेज के लिए छोड़ा जाएगा। यह सड़क नैनीताल हाईवे और स्टेट हाईवे कालाढूंगी रोड के लिए बाईपास का काम करेगा। पंजाब, देहरादून, हिमाचल, रामनगर से आने वाले पर्यटकों को शहर में प्रवेश किए बिना गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश रावत ने बताया कि नहर कवरिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। समयसीमा से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा।



जाम से मिलेगी निजात, 60 हजार लोगों को मिलेगा फायदा
इस सड़क के बनने के बाद काठगोदाम, पनचक्की, दमुवाढूंगा, लालडांठ, चौफुला, मल्ली और तल्ली बमौरी, कठधरिया, पनियाली की आबादी को आवाजाही में जाम से निजात मिलेगी। अनुमान के मुताबिक 60 हजार लोगों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन




नहर कवरिंग का काम 80 फीसदी पूरा
सिंचाई विभाग इन दिनों पनचक्की से कठघरिया तक 12.45 करोड़ की लागत से नहर कवरिंग का कार्य करा रहा है। यह कार्य करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। मार्च से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


नहर कवरिंग क्षेत्र में सड़क के लिए वित्तीय स्वीकृति का जीओ जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अप्रैल में बांड प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें