फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक टिकट में चिड़ियाघर, बॉटनिकल गार्डन, वाटरफॉल घूम सकेंगे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सैलानी अब एक ही टिकट पर चिड़ियाघर, बॉटनिकल गार्डन और वाटर फॉल घूम सकेंगे। चिड़ियाघर प्रबंधन ने तीनों स्थलों के लिए कॉमन टिकट सिस्टम लागू कर दिया है। सैलानियों को तीनों पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए टिकट में दस फीसदी छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर प्रबंधन ने सैलानियों की सुविधा के लिए कॉमन टिकट सिस्टम लागू किया है। जू के वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि फिलहाल इसे ट्रायल बेस पर लागू किया जा रहा है। प्रयोग सफल होने पर इसी सिस्टम को लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैलानियों को जू तक पहुंचने के लिए ही शटल सेवा दी जा रही है। अन्य पर्यटन स्थलों के लिए भी टैक्सी सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है। बताया कि पूर्व में चिड़ियाघर में वयस्कों के लिए 100, विदेशियों के लिए 200 रुपये शुल्क था। 12 वर्ष से कम उम्र बच्चों के लिए निशुल्क सेवा थी। बॉटनिकल गार्डन में सभी के लिए 50 रुपये और वाटरफॉल में वयस्क और बच्चों के लिए 50, विदेशियों के लिए 100 रुपये टिकट निर्धारित था। कॉमन टिकट सिस्टम में पर्यटकों को दस प्रतिशत की छूट देते हुए तीनों स्थलों के लिए वयस्कों से 180, बच्चों से 90, विदेशी वयस्कों से 315 और विदेशी 12 वर्ष तक के बच्चों से 135 टिकट शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें