फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर के स्टोन क्रशर में मारा छापा

Tue, 28 May 2024 06:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। क्षेत्र में अवैध खनन और भंडारण की शिकायत पर सोमवार को राजस्व व खान विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने बिना अनुमति एक स्टोन क्रशर को चलता पाए जाने पर उसे सीज कर दिया। वहीं टीम ने अवैध भंडारण पर पांच क्रशर व स्टॉक पर एक करोड़, 87 लाख 92 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि सक्कनपुर में स्थित मनसा स्टोन क्रशर बिना वैध अनुमति के चलता हुआ मिला। जांच में उपखनिज अवैध रूप अधिक भंडारित था। संयुक्त टीम ने स्टोन क्रशर को मौके पर सीज करते हुए उसके खिलाफ 49 लाख के अर्थदंड की संस्तुति की। उदयपुरी चोपड़ा में दो अवैध स्टॉक पाए जाने पर 20 लाख के अर्थदंड की संस्तुति करते हुए उसे मौके पर सीज किया गया। ग्राम चिल्किया में बगीचे में अवैध रूप से उपखनिज का भंडारण पाए जाने पर मो. यामीन के विरुद्ध 52 हजार, ग्राम जस्सागांजा में भारती सैनी की प्लॉट में अवैध रूप से आरबीएम भंडारण होने पर 3 लाख 40 हजार का जुर्माना और भंडारण को सीज किया। पीरूमदारा स्टोन क्रशर पापड़ी में भी अवैध भंडारण मिलने पर एक करोड़ 15 लाख के अर्थदंड की संस्तुति की गई। इस दौरान तहसीलदार रामनगर कुलदीप पांडे, खान निरीक्षक अनिल मुयाल, नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा, राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें