फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में सीजन के वक्त निर्माण से सैलानी परेशान

Mon, 25 May 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर मॉल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद, निर्माण सामग्री जगह-जगह पड़ी
विज्ञापन

नैनीताल। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में चल रहे निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोअर मॉल रोड पर बचाव कार्य के साथ ही मॉलरोड पर कंक्रीट का ढेर लगा है। अशोक पार्किंग का कार्य बंद होने से कट्टों में निर्माण सामग्री रखी है। इससे स्वच्छ और सुंदर नैनीताल की छवि खराब होने के साथ पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
बचाव कार्य के चलते लोअर मॉल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद है जिससे पूरा दबाव अपर मॉल रोड पर आ गया है। मल्लीताल बाजार, नैना देवी मंदिर और आंतरिक मार्गों पर भी काम जारी है। निर्माण सामग्री के बेतरतीब ढेर से सैलानियों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। पूर्व के वर्षों में मुख्य पर्यटन सीजन से पहले ही सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाते थे। होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने जिला प्रशासन पर कार्यदायी संस्थाओं के लिए लक्ष्य तय न करने का आरोप लगाया। उन्होंने पर्यटन को लेकर स्पष्ट योजना की कमी बताई। व्यापार मंडल मल्लीताल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने बताया कि इस वर्ष पीक पर्यटन सीजन में वह कार्य हो रहे हैं जो नहीं होने चाहिए। इन दिनों बाजार में सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारी बोले-

लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि लोअर मॉल रोड का कार्य 20 मई तक पूरा होना था। डिजाइन में बदलाव के कारण अब यह 20 जून तक चलेगा। मानसखंड मंदिरमाला मिशन और आंतरिक सड़कों का कार्य अंतिम चरण में है। बरसात से पहले कार्य पूरे करने के लक्ष्य से काम तेजी से चल रहा है।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें