फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal News: मेहरागांव से कैंची धाम तक लगा जाम, सड़क पर घंटों रेंगते रहे वाहन; पुलिस की व्यवस्था रही फेल

Sat, 02 Nov 2024 02:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

वीकेंड के चलते मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ों में घूमने आए सैलानियों की आवाजाही से शनिवार की सुबह 10 बजे से मेहरागांव, फरसौली, भवाली से लेकर कैंची तक लंबा जाम लगा रहा। जाम को खोलने में पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई।
विज्ञापन
मेहरागांव से कैंची धाम तक तीन घंटे से जाम में फंसे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के वीकेंड के चलते मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ों में घूमने आए सैलानियों की आवाजाही से शनिवार की सुबह 10 बजे से मेहरागांव, फरसौली, भवाली से लेकर कैंची तक लंबा जाम लगा रहा। जाम को खोलने में पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई। जाम के नहीं खुल पाने से सैलानियों के साथ स्थानीय लोग भी परेशान नजर आए।

विज्ञापन


गाजियाबाद के सचिन गुप्ता, पल्लवी गुप्ता ने कहा कि वह कैंची धाम के दर्शन के लिए आए हुए थे लेकिन सुबह से जाम में फंसे हुए हैं। जाम नहीं खुल पा रहा है। इसको लेकर वह परेशान रहे। कैंची धाम को जा रहे पवन कुमार ने बताया कि वह ढाई घंटे से जाम में फंसे हुए हैं। लेकिन जाम नहीं खुल पाने से वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। कैंची धाम में भी सुबह से लोगों की भीड़ लगने से जाम की समस्या बनी रही। पुलिस प्रशासन को भी शनिवार को इतनी अधिक संख्या में सैलानियों के आने की उम्मीद नहीं थी। इसके चलते पुलिस जाम खोलने में सफल नजर नहीं आ रही है। दोपहर 1.30 बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें