फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होली मनाने के लिए पर्यटक पहुंचे नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। होली के जश्न के लिए सोमवार से नगर में पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। बुधवार को अबीर-गुलाल और ढोल की थाप पर स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी होली का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से हजारों पर्यटक नैनीताल पहुंचे हैं। शहर के प्रमुख होटलों और रिजॉर्ट में करीब 60 फीसदी से अधिक एडवांस बुकिंग की गई है। पर्यटकों की इस आमद से स्थानीय व्यापारियों और टैक्सी संचालकों के चेहरे खिल उठे हैं। शहर के द नैनी रिट्रीट और शेरवानी हिलटॉप ने मेहमानों के लिए खास ईको-फ्रेंडली होली के इंतजाम किए हैं। यहां केवल जैविक रंगों और फूलों से होली खेली जाएगी। साथ ही मेहमानों को पारंपरिक कुमाऊंनी व्यंजन जैसे आलू के गुटके, भांग की चटनी आदि परोसा जाएगा। पानी की बर्बादी रोकने के लिए फूलों की होली को बढ़ावा दिया गया है। इस मौके पर पारंपरिक बैठकी और खड़ी होली के गायन का आयोजन किया जाएगा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि होली पर्व पर पर्यटकों की आमद बढ़ी है। उम्मीद है कि इस वीकेंड अच्छा कारोबार होगा। होटल व्यवसायी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि उम्मीद है कि होली के बाद सैलानियों की आमद और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें