नैनीताल। नैनीताल-पंगोट मार्ग पर हिमालय दर्शन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचकर हिमालय की श्रंखला का दीदार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि नैनीताल पंगोट रोड पर स्थित पर्यटन स्थल पर हिमालय के दर्शन के लिए रोजाना सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। जहां से स्थानीय लोग दूरबीन के माध्यम से पर्यटकों को हिमालय की चोटियों का करीब से दीदार कराते हैं। हिमालय को पास से देख पर्यटकों को सुकून मिलता हैं। शनिवार को भी हिमालय दर्शन में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। मौसम साफ होने के चलते पर्यटकों ने हिमालय का दीदार किया। साथ ही समीपवर्ती किलबरी क्षेत्र में घूमकर नैसर्गिक सुंदरता को निहारा। यहां लगातार पर्यटकों की आवक से लोगों को रोजगार मिल रहा है। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए लगातार गश्त कर नजर रखी जा रही है।