फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वीकेंड पर नैनीताल में उमड़े सैलानी

Sun, 07 Dec 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
शनिवार शाम को तल्लीताल में झील किनारे टहलते पर्यटक- संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। वीकेंड के मौके पर शनिवार को नैनीताल सैलानियों से गुलज़ार रहा। सुबह से शाम तक पर्यटक स्थलों पर सैलानियों का तांता लगा रहा। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने जमकर नौकायन व घुड़सवारी की। ठंड के चलते सैलानियों ने गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


शनिवार को सप्ताहांत पर नैनीताल में सुबह से ही सैलानियों की आवक रही। इसके चलते पूरे दिन शहर के पर्यटक स्थल गुलजार रहे। शाम चार बजे बाद मालरोड, पंतपार्क, बोट स्टैंड, जूम लैंड, चाट बाजार, न्यू पालिका बाजार, तिब्बती मार्केट, मल्लीताल बड़ा बाजार में सैलानियों से रौनक बनी रही। दिन में चटक धूप के दौरान सैकड़ों सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन किया। बारापत्थर में सैलानियों ने घुड़सवारी के मजे लिए। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर पुलिस यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी रही। यातायात निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट ने बताया कि शनिवार को नैनीताल में यातायात व्यवस्था सामान्य रही। वाहनों का दबाव बढ़ने और जरूरत पड़ने पर अस्थायी पार्किंग स्थलों पर पर्यटकों के वाहनों को रोककर शटल सेवा से भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें