फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार हटवाने पर पुलिस से भिड़े पर्यटक, कांस्टेबल से अभद्रता

Mon, 29 Dec 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल बाइक पार्किंग में खड़ी कार को हटवाने पर पुलिस से भिड़ना और अभद्रता करना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने पर्यटकों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन



रविवार को कांस्टेबल अयूब हुसैन मल्लीताल मस्जिद तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात थे। इस बीच पर्यटकों की एक कार बाइक पार्किंग में सड़क किनारे रुकी तो पुलिसकर्मी ने पर्यटकों को कार हटाकर पार्किंग में जाने के लिए कहा। इस पर कार सवार पर्यटकों ने कांस्टेबल से अभद्रता शुरू कर दी। कार में सवार महिला पर्यटक ने वीडियो बनाते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। कांस्टेबल ने कोतवाली में सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। सूचना पर एसआई दीपक कार्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अभद्रता कर रहे पर्यटकों को कोतवाली ले आए। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही तो पर्यटक माफी मांगने लगे। दीपक कार्की ने बताया कि चिलाबिला चंद्रावतपुर उत्तर प्रदेश निवासी राहुल, अवधेश कुमार शुक्ला और पंकज कुमार के खिलाफ पुलिस और एमवी एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें