फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटकों ने स्नूकर संचालक से मारपीट की

Sat, 18 May 2024 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल में स्नूकर खेलने पहुंचे पर्यटकों व स्नूकर संचालक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। स्नूकर संचालक का आरोप है कि पर्यटकों ने स्नूकर स्टिक से मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्नूकर संचालक नरेंद्र राठौर ने कहा है कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे कुछ पर्यटक स्नूकर कक्ष में आए। जहां वह बिना अनुमति स्नूकर स्टिक व बॉल से छेड़छाड़ करने लगे। मना करने पर पर्यटक अभद्रता पर उतर आए। जब स्नूकर खेल रहे अन्य युवकों ने रोकने की कोशिश की तो वह मारपीट पर उतर आए। मारपीट के दौरान युवक चोटिल हो गया। मारपीट के बाद पर्यटक फरार हो गए। स्नूकर संचालक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पर्यटकों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें