फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: अग्रिम बुकिंग पर ही पर्यटक वाहनों को नैनीताल में प्रवेश, यहां रोके जाएंगे वाहन; बैठक में लिया निर्णय

Sat, 29 Mar 2025 11:04 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल नगर में वाहनों के दबाव को देखते हुए होटल में अग्रिम बुकिंग किए बिना नैनीताल आने वाले पर्यटकों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका जाएगा। वहां से शटल सेवा के माध्यम से उन्हें नैनीताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में ग्रीष्म सीजन और ईंद पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार (आज) से यातायात प्लान लागू कर दिया है। नगर में वाहनों के दबाव को देखते हुए होटल में अग्रिम बुकिंग किए बिना नैनीताल आने वाले पर्यटकों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका जाएगा। वहां से शटल सेवा के माध्यम से उन्हें नैनीताल भेजा जाएगा। बैठक से आधा घंटा पूर्व सूचना मिलने पर होटल कारोबारी व व्यापारी बैठक में नहीं पहुंचे।

शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक की गई। इसमें पुलिस, पालिका, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट अग्रवाल ने बताया कि बैठक में तय किया कि होटलों की एडवांस बुकिंग पर ही पर्यटकों को पार्किंग स्थल से शहर में प्रवेश दिया जाएगा। बिना होटल बुकिंग के आने पर पर्यटकों के वाहनों को रुसी बाईपास और नारायण नगर स्थित अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका जाएगा। जहां से शटल वाहनों से पर्यटकों को नैनीताल भेजा जाएगा। हांलाकि होटल कारोबारियों व व्यापारियों की ओर से बैठक में नहीं पहुंच पाने की बात पर उन्होंने बताया कि दोबारा दो अप्रैल को बैठक की जानी है। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा है कि पार्किंग संचालकों से सामंजस्य बनाकर 70 फीसदी पार्किंग पैक होने पर ही शहर से बाहर वाहन रोके जाएं।

ईद पर शहर से बाहर ही रोके जाएंगे दोपहिया वाहन

विज्ञापन

एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि ईद के त्योहार के दौरान पर्यटक भारी संख्या में बाइकों से नैनीताल पहुंचते हैं। इससे सड़क पर भीड़ बढ़ने के साथ ही शहर में भी यातायात अव्यवस्थित हो जाता है। बताया कि ईद के दौरान बाइकों से नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों की बाइकों को कालाढूंगी और काठगोदाम पर रोका जाएगा।

टैक्सी बाइक खड़ी करने के लिए चुकाना होगा शुल्क
नैनीताल में सड़क किनारे पार्क टैक्सी बाइकें अब धर्मशाला, लकड़ी टाल और बीडी पांडे अस्पताल पार्किंग स्थल पर 25 रुपये का शुल्क देकर पार्क की जाएंगी। तल्लीताल एसओ रमेश बोरा ने बताया कि इस संबंध में तल्लीताल टैक्सी बाइक चालकों को निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें