फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटक ने ऑन ड्यूटी होमगार्ड से की अभद्रता, पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 18 May 2024 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में यातायात ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की शुक्रवार को पर्यटक से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि प्रतिबंधित क्षेत्र से वाहन हटाने को कहने पर पर्यटक ने उनसे अभद्रता की। होमगार्ड ने कोतवाली में शिकायत कर पर्यटक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मल्लीताल मस्जिद तिराहे पर यातायात पुलिस व होमगार्ड ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक पर्यटक ने बीच सड़क कार रोक दी। जब होमगार्ड ने कार हटाने को कहा तो वह होमगार्ड से भिड़ गए। होमगार्ड शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गया। पुलिसकर्मी ने पर्यटक को जमकर फटकार लगाई और उसे कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी पर्यटक ने खुद को विधायक का बेटा बताया। बाद में पर्यटक शांत हो गए। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि यातायात बाधित करने व होमगार्ड से अभद्रता करने पर रेलवे कॉलोनी, शाहजहांपुर निवासी शेखर सक्सेना के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें