फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में सीढि़यों से गिरकर दिल्ली के पर्यटक की मौत

Tue, 15 Apr 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के पवलगढ़ रेंज स्थित बाराती रौ वाटरफाॅल से करीब 200 मीटर दूर सीढि़यों में पैर फिसलने से एक पर्यटक की मौत हो गई।
विज्ञापन




शिवपुरी कृष्णा नगर दिल्ली निवासी विनय कक्कड़ (46) पुत्र प्रेम नाथ अपने तीन दोस्तों के साथ रामनगर घूमने के लिए आया था। चारों दोस्त कालाढूंगी स्थित एक होटल में रुके थे। रविवार को सभी दोस्त पवलगढ़ रेंज स्थित बाराती रौ वाटरफाॅल में नहाने गए थे। बाद में सभी होटल लौट रहे थे। रास्ते में बनी सीढि़यों से विनय का पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे गिर गया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।



कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें