फोटो 19 मई 05- पर्यटकों की बस के टूटे शीशे।
रामनगर। रामनगर डिग्री कॉलेज के पास पर्यटकों की बस पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने बस के आगे व साइड के शीशे तोड़ दिए। बस चालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी निवासी बस चालक सुनील कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली से पर्यटकों को लेकर रामनगर आया था। रविवार को जंगल सफारी के बाद डिग्री कॉलेज के पास खड़ी बस में पर्यटक सवार हुए। बस के आगे कुछ युवक खड़े थे और आपस में बहस कर रहे थे। युवकों ने स्कूटी बस के आगे लगा दी और गाली-गलौज करते हुए क्रिकेट बैट से बस का अगला शीशा, साइड मिरर तोड़कर फरार हो गए। वहीं शीशे के टुकड़े लगने से कुछ पर्यटकों को हल्की चोटें आई हैं।कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि चालक सुनील कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की खोज की जा रही है। पर्यटकों को दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया है। बताया कि पर्यटक रामनगर के ही एक रिजॉर्ट में रुके थे। संवाद