फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शौचालय में ताला लगा देख पर्यटन कारोबारी भड़के

Mon, 30 Sep 2024 03:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल के चनौती में बने शुलभ शौचालय में लंबे समय से ताला लगा होने के चलते सैलानियों और स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को स्थानीय पर्यटन कारोबारियों ने शौचालय में ताला लगा होने का विरोध करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

नाव कल्याण समिति अध्यक्ष दुर्गादत्त पलड़िया ने बताया कि नौकुचियाताल में रोजना सैकेड़ों सैलानी घूमने के लिए आते हैं लेकिन चनौती में बनाए गए शौचालय में लंबे समय से ताला लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि ताला खोलकर शौचालय को सुचारु करने की मांग डीएम और सीएम पोर्टल पर भी की गई है लेकिन समस्या हल नहीं हो पा रही है।
उन्होंने प्रशासन से बंद शौचालय को जल्द खोलने की मांग की है। वहां पूरन भट्ट, हरीश पलड़िया, शंकर दत्त दनाई, पवन भट्ट, रमेश शर्मा, रमेश भट्ट, मनोज पलड़िया, कमल भट्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें