फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसोर्ट में पर्यटकों से अभद्रता

Sat, 25 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
पर्यटकों को ठगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। ढिकुली के मन्नू महारानी रिसोर्ट में स्टॉफ ने पर्यटकों ने अभद्रता की। हालांकि मामले के कोतवाली पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्रेमपुरी उत्तम नगर न्यू दिल्ली निवासी सारिका सोनी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह अपने मित्र प्रदीप इंदौरिया, अश्वनी कपूर, राहुल उर्फ राजेश सोनी, मुकुल बसेड़ा, मीनाक्षी और बच्चों के साथ ढिकुली के मन्नू महारानी रिसोर्ट में पहुंचे।
विज्ञापन


यहां ठहरने के लिए उन्होंने रिसोर्ट संचालक को 19 हजार चार सौ रुपये दिए। महिला पर्यटक का आरोप था कि जब वह रिसोर्ट में पहुंचे तो वहां गंदगी पड़ी थी। बिस्तर भी ठीक नहीं था। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ था। सफाई के लिए जब रिसोर्ट में स्टाफ से बात की गई तो वे अभद्रता करने लगे। एसएसआई प्रमोद पाठक ने बताया घटना के बाद पुलिस ने रिसोर्ट के मैनेजर मनीष कुमार, अकाउंटेंट किशन बिष्ट को कोतवाली बुलाया। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की बुकिंग का 50 प्रतिशत रुपये डिस्काउंट किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ।  

रामनगर। एसएसआई प्रमोद पाठक ने बताया मन्नू महारानी रिसोर्ट ने सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे। इसी एवज में रिसोर्ट से 10 हजार रुपये का नकद जुर्माना वसूला गया। साथ ही, जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें