फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

Sat, 12 Aug 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
शराब की दुकान के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। चंबल पुल के समीप शराब की दुकान बंद कराने के लिए महिलाओं ने धरना देने के बाद शाम के समय पनचक्की चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला। महिलाओं की हुंकार से काफी लोग शराब के खिलाफ आंदोलन करने के लिए जुड़ गए। विरोध के चलते दिनभर शराब की दुकान खुल नहीं सकी। 
विज्ञापन


चंबलपुल के समीप शराब की दुकान सुबह सात बजे खुली लेकिन महिलाओं के धरने पर आने की आहट मिलते ही बंद हो गई। महिलाओं ने दिनभर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए धरना दिया। धरने में मंडी परिषद के अध्यक्ष सुमित हृदयेश भी शामिल हुए। महिलाओं का आरोप था कि शराब की दुकान के समीप शिक्षण संस्थान और मंदिर हैं।

इसके बावजूद प्रदेश सरकार नियमों को ताख पर रखकर दुकान खोल रही है। महिलाएं आंदोलन करते-करते परेशान हो गई हैं।  शाम को महिलाओं ने क्षेत्र के लोगों को जागृत करने और शराब की दुकान हटाने के लिए मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस में मंडी परिषद अध्यक्ष सुमित हृदयेश, ग्राम प्रधान मुकुल बल्यूटिया, चंदन भाकुनी, रेवती बिष्ट, नीलम तिवारी, पुष्पा पवार, लाल सिंह पवार, मधु, चंपा खर्कवाल सहित काफी संख्या में लोगों ने चंबल पुल से लेकर दमुवाढूंगा पनचक्की चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला। महिलाओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मशाल जुलूस के दौरान बरसात भी होने लगी। इस बीच लोग भीगते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें