डॉक्टरों की तैनाती के लिए मशाल जुलूस निकाला
- फोटो : अमर उजाला
बेस अस्पताल से डॉक्टरों के स्थानांतरण के बावजूद नए डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी है। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने स्वराज आश्रम से मशाल थमाकर जुलूस को रवाना किया।
जुलूस बाजार क्षेत्र से होते हुए स्वराज आश्रम पर समाप्त हुआ। कांग्रेसियों ने कहा कि बेस अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती तक आंदोलन जारी रहेगा। राज्य सरकार ऐसे संवेदनशील मामले पर आंख मूंदकर बैठी है।
डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं फेल हो गई हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, मंडी सभापति सुमित हृदयेश, सतीश नैनवाल, राहुल छिम्वाल, खजान पांडे, सुहेल सिद्दीकी, मोहन पाठक, हेमंत बगड्वाल, इकबाल सिद्दीकी, इकबाल अंसारी, मधु सांगुड़ी, मोहन सनवाल आदि थे।