आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षक डीएस कोटलिया ने कहा कि केंद्र सरकार की 500 और 1000 के नोट को बंद करने का फैसला एक बड़े घोटाले की तरफ संकेत कर रहा है। यह फैसला जन विरोधी है, जिसका परिणाम भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस फैसले के विरोध में पार्टी सोमवार को बुद्ध पार्क में एकत्र होकर फैसले का विरोध करेगी और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगी। यह बात प्रशिक्षक कोटलिया ने एक प्रेस वार्ता में कही। आप नेता ने कहा कि विमुद्रीकरण से जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, सपा ने भी नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन करने का फैसला किया है। सपा के प्रमुख महासचिव शोएब सिद्दीकी ने कहा कि इस जनविरोधी फैसले का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के साथ ही विरोध, प्रदर्शन भी करेगी।