देवलचौड़ स्थित कूर्मांचल बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई के एटीएम रविवार को बंद रहे। बाजार में भी अधिकतर एटीएम में ताले लगे रहे। एसबीआई और बॉब समेत जो एटीएम खुले भी थे तो उनके सामने ग्राहकों की भीड़ लगी थी। एटीएम मशीनों में एक सौ रुपए के नोट न होने से दो हजार रुपए ही निकल पा रहे हैं, जबकि प्रतिदिन एक ग्राहक 2500 रुपए तक निकाल सकता है। दो हजार का नोट निकालने के लिए भी जरूरतमंद लोगों को लाइन लगाकर पैसे निकालने पड़ रहे हैं।