फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आज श्रीराम के हाथों मारा जाएगा रावण

Tue, 24 Oct 2023 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्रीरामलीला मैदान पर आयोजित दिन की लीला में सोमवार को मेघनाथ वध, सुलोचना सती का मंचन किया गया। रात की लीला में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग स्थापना, अंगद-रावण, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध का मंचन हुआ। मंगलवार को दशहरे के दिन श्रीराम के हाथों रावण का अंत और फिर पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री ने कथा का वर्णन किया। व्यास पूजन रिसीवर ऋचा सिंह, विजय अग्रवाल, पूर्व विधायक नारायण पाल, अरुण अग्रवाल, हेमंत, अग्रवाल, तनुज गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, अनुभव गोयल, विजय भट्ट, अतुल अग्रवाल ने किया।

इस मौके पर भवानी शंकर नीरज, विनीत अग्रवाल, योगेश शर्मा, रूपेंद्र नागर, प्रदीप जनौटी, तरंग अग्रवाल मुकेश पाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल, विजय लक्ष्मी चौहान, रीतेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




पीलीकोठी: सेतु बंध रामेश्वर की स्थापना
हल्द्वानी। श्री रामलीला कमेटी पीलीकोठी मुखानी में आठवें दिन सीता की खोज, लंका दहन, विभीषण शरणागति और सेतु बंध रामेश्वर स्थापना की लीला का मंचन किया गया। हनुमान के पात्र वीरू पाल और विभीषण के पात्र हरीश चंदोला के अलावा सीता पात्र चेतन चंदोला ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर रेशम फेडरेशन उत्तराखंड के निदेशक रेवाधर बृजवासी, कमेटी अध्यक्ष विशंभर कांडपाल, प्रेम बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट, मंच निर्देशक हरीश कंनवाल, मोहन चंद्र मेलकानी, नवल किशोर उपाध्याय आदि रहे।



ऊंचापुल: बाली वध का मंचन
हल्द्वानी। सीता माता की खोज, वानर राज सुग्रीव से मित्रता और बाली वध का भव्य मंचन हुआ। इस मौके पर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश मोहन शर्मा, केडी जोशी, कै. त्रिवेणी चंद्र पांडेय, रमेश पलड़िया, पार्षद प्रमोद पंत, गोपाल सिंह धौनी, मनोज जोशी, सुरेश गौड़, प्रकाश पटवाल, कौस्तुभ जोशी , तनुज नैनवाल, संरक्षक टीकम सिंह पतलिया, अध्यक्ष त्रिलोक चंद दुर्गापाल आदि मौजूद रहे।





किशनपुर : हनुमान ने जलाई लंका

हल्द्वानी। श्री नर्मदेश्वर महादेव आदर्श रामलीला कमेटी किशनपुर गौलापार में हनुमान का लंका जलाना। अधिकतर पात्र महिलाएं बनी हैं। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी रामलीला देखने पहुंचे।



नयागांव: राम को वनवास

हल्द्वानी। महंत मंगलगिरी आदर्श रामलीला कमेटी नयागांव लछमपुर गौलापार में दशरथ-कैकई संवाद और राम वनवास के दृश्यों का मंचन किया गया। प्रकाश रैकुनी ने दशरथ, विवेक शर्मा ने कैकई की भूमिका का जीवंत अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने किया। इस अवसर पर रविंद्र रैकुनी, कमेटी अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, दीवान संभल, प्रकाश पांडे, हेमंत बगड़वाल, रवि नेगी आदि मौजूद रहे।





पंचायतघर: राम विवाह का मंचन

हल्द्वानी। श्रीरामलीला कमेटी देवलचौड़ पंचायतघर की रामलीला में जनकपुरी आगमन, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम और राम विवाह लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर संस्थापक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक किशर सिंह, अध्यक्ष दीवान सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष जीवन चंद्र सुयाल, सचिव आनंद पडियार, उपसचिव जगदीश चंद्र सुयाल, कोषाध्यक्ष सोम दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।





पंचेश्वर: अंगद-रावण संवाद

हल्द्वानी। पंचेश्वर रामलीला कमेटी की ओर से आवास विकास में आठवें दिन लंका दहन, अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया। शुभारंभ समाजसेवी साकेत अग्रवाल ने किया। इस मौके पर गोपाल भट्ट, सुरेश किरौला, मोहन चंद्र धारियाल, कर्नल बीडी कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें