हल्द्वानी। मंगलवार देर रात और बुधवार तड़के बारिश के बाद दिनभर मौसम ठीक रहा। दोपहर के समय ठंडी हवाएं भी चली और उमस भरी गर्मी से थोड़ा राहत जरूर मिली। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जून को पर्वतीय जनपदों में फिर भारी बारिश हो सकती है। देहरादून स्थित मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जून को नैनीताल जिले में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होगी। 19 और 20 को हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम 33.7 और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा।