फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ड्राइ हो सकते हैं एचपीसी के पंप

Tue, 28 Apr 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन (एचपीसी) के पंप मंगलवार को ड्राइ हो सकते हैं। हालांकि अभी आईओसी की पानीपत रिफाइनरी भी शुरू नहीं हो सकी है। आईओसी में पेट्रोल की किल्लत हैं। इसे देखते हुए रुड़की डिपो से दस टैंकर और मथुरा से रेलवे का एक रैक हल्द्वानी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान पेट्रोलियम के जिले में 15 पंप हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम को 30 प्रतिशत डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति आईओसी करता है। एचपीसी को बहादुरगढ़ हरियाणा और नजीबाबाद बिजनौर से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति होती है। रामपुर रोड स्थित डिपो की भंडारण क्षमता 360 किलो लीटर पेट्रोल और 405 किलो लीटर डीजल की है। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने बताया कि एचपीसी के पंपों पर पेट्रोल और डीजल का संकट है।

मंगलवार को एचपीसी के पंप ड्राई हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि आईओसी में भी पेट्रोल का संकट है। पानीपत की रिफाइनरी अभी बंद है और वहां से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को तीनों कंपनियों के अधिकारियों की जिलाधिकारी बैठक लेंगे और स्थिति की समीक्षा करेंगे। आईओसी से एचपीसी को डीजल दिलाने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन पेट्रोल देने की स्थिति में आईओसी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें