फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यातायात बेहतर बनाने को खैरना-रानीखेत मार्ग बनेगा टूलेन

Wed, 06 Mar 2024 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। कुमाऊं के साथ चारधाम को जोड़ने वाले खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे को टूलेन बनाने की कयावद शुरू हो गई है। टूलेन बनने से मार्ग पर यातायात सुगम होने के साथ सुरक्षित भी होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को गलक्सओ इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड नोएडा की तकनीकी टीम के अधिकारियों ने खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे का निरीक्षण किया। टीम की ओर से मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहनों की संख्या का पता लगाने के लिए कालिका मोड़ खैरना, पिलखोली, रीची और मछोड़ में सड़क किनारे कैमरे लगाए गए। कैमरे के माध्यम से तीन दिन तक मार्ग पर 24 घंटे आवाजाही करने वाले वाहनों की संख्या जुटाई जाएगी। मार्ग पर अगर 4500 वाहन रोजाना आवाजाही करते मिले तो मार्ग को टूलेन बनाने की कार्रवाई की जाएगी। टीम के इंजीनियर कपिल राणा ने बताया कि सड़क को टूलेन बनाने से पहली टीम की ओर से उक्त मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहनों की संख्या को कैमरों के माध्यम से पता लगाया जाएगा। इस दौरान सहायक इंजीनियर सुनील गिरी, अतुल शर्मा मौजूद रहे।



जाम से मिलेगा छुटकारा

खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे के टूलने बनने से रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, सोमेश्वर, द्वाराहाट, गैरसैंण, कर्णप्रयाग के साथ चारधाम मार्ग समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही करने आने वाले सैलानियों और यात्रियों को जाम से छुटकारा मिलेगा। साथ ही यात्री समय से अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें