फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kainchi Dham Mela: भक्तों की भीड़ पर पुलिस की नजर, DM-SSP ने खुद संभाला मोर्चा, सुबह पांच बजे से मौके पर मौजूद

Mon, 15 Jun 2026 07:19 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कैंची धाम में सोमवार को स्थापना दिवस पर सुबह पांच बजे से डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी मौके पर मौजूद होकर मोर्चा संभाले हुए हैं। मंदिर में स्थापना दिवस को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात हैं।
विज्ञापन
कैंची धाम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। कैंची धाम में सोमवार को स्थापना दिवस पर सुबह पांच बजे से डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी मौके पर मौजूद होकर मोर्चा संभाले हुए हैं। मंदिर में स्थापना दिवस को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात हैं। मंदिर के बाहर पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की लगी एक किमी लंबी कतार 
कैंची धाम में स्थापना दिवस पर सोमवार की सुबह छह बजे के बाद से भवाली की तरफ से एक किलोमीटर लंबी कतार लग चुकी है। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ श्री राम के नारों के साथ मंदिर में प्रवेश करते रह रहे हैं।

दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 
कैंची धाम के स्थापना दिवस पर बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों के साथ सुबह छह बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें