फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी संघर्ष में बाघ की मौत

Fri, 20 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
tiger
विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग की देचौरी रेंज के जंगल में एक वयस्क बाघ का शव मिलने से वनकर्मियों में खलबली मच गई, वनकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर उसे रेंज मुख्यालय पवलगढ़ में सुरक्षित रख लिया, शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। 
विज्ञापन


डीएफओ नेहा वर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान वनकर्मियों ने बृहस्पतिवार को भदरगढ़ी नाले के पास बाघ का शव देखा। यह जंगल पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व (पीसीआर) में शामिल है। फील्ड स्टाफ ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी, बाघ के शरीर पर मिले चोट के निशान से बाघ की मौत आपसी संघर्ष में होने की आशंका है, बाघ की उम्र तकरीबन 9 वर्ष के आसपास है।

शरीर के अंग सुरक्षित हैं, शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव को रेंज परिसर में ही जलाया जाएगा। एसडीओ टीएस शाही ने बताया कि आपसी संघर्ष के दौरान दूसरे बाघ के घायल होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र में वनकर्मियों से गश्त कराई जा रही है। चारापत्ती, जलौनी लकड़ी लेने जंगल में आने वाले ग्रामीणों से भी सावधानी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें